– 18 वर्षीय लडकी अपना नाम तक बताने में थी असमर्थ
डेराबस्सी, अखंड लोक, ब्यूरो
एक मंदबुद्धि लड़की को गांव वालों की मदद से अपना आशियाना करनाल में पहुंचाया गया। बता दें कि यह लड़की जिसकी उम्र लगभग 18 साल है जो अपना नाम पता बताने में भी असमर्थ है जिसे नहाए हुए लगभग 2 महीने हो चुके थे और इसमें से गंदी बदबू भी आ रही थी। यह डेराबस्सती के बस स्टैंड में सोई रहती थी। आसपास के दुकानदार इसे खाना-पीना बगैरा दे देते थे। नाम पता पूछने पर तरह-तरह की बातें करती थी जो किसी को समझ नहीं आती थी। गांव वालों ने सेठी ढाबा के ओनर सोनू सेठी से संपर्क किया जिसे सेठी ढाबा की एंबुलेंस से करनाल अपना आशियाना आश्रम में छोड़ा गया। वहां के संचालक राजकुमार जी ने कहा इसकी तबीयत बहुत खराब हो चुकी है। कुछ दिन अपने जैसे लोगों के साथ रहेगी तो जल्द ठीक हो जाएगी उसके बाद इसका घर पता ढूंढ कर इसे इसके घर पहुंचा दिया जाएगा। यह काम गांव वालों समेत के लोगों ने सेवा से भी बढकर किया। एक मंदबुद्धि लडकी को जिसमें कुछ समझ नहीं वह किसी भी हादसे का शिकार हो सकती थी। परंतु गांव वालों ने इंसानियत दिखाते हुए मंदबुद्धि लडकी को करनाल अपना आशियाना आश्रम में पहुंचाया। जहां वो चार लोगों के बीच रहेगी तो जल्दी ही अच्छी हो जायेगी।
