लालड़ू, अखंड लोक (देव शर्मा)
लालड़ू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां एक होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झरमड़ी के पास स्थित ड्राइव इन-22 होटल में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने देर रात होटल पर रेड की, जहां यह अवैध गतिविधि चलती पाई गई।
छापे के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया और आठ महिलाओं को छुड़ाया गया, जिन्हें कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। बाद में इन महिलाओं को मुक्त कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, कैथल (हरियाणा) अमन सिंगला निवासी सरगुड़ा, कैथल (हरियाणा) अमित शीतल निवासी मॉडल टाउन, जिंद रोड, कैथल (हरियाणा)
पुलिस ने बताया कि चार अन्य आरोपी—रवि, लवली, प्रेम (निवासी जीरकपुर) और होटल मालिक—फरार हैं। इनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सभी आरोपियों पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
