पुलिस का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में हो रहा है: संजीव खन्ना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीरकपुर, अखंड लोक
गुरुवार को केंद्र सरकार की जन सुविधियाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए कैंप में बैठे भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया था जिसके विरोध में शुक्रवार को डेराबस्सी इंचार्ज व प्रदेश सचिव संजीव खन्ना की अगवाई में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढकोली स्थित पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे प्रदर्शन किया। इस मौके संजीव खन्ना ने पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। इन कार्यकर्ताओं को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता शिविर लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल नशीले पदार्थों को रोकने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय, ‘आप’ सरकार द्वारा भाजपा की वैध और लोकतांत्रिक पहलों को दबाने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं जैसी केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचाने के लिए गांवों में शिविर लगा रही है। लेकिन मान सरकार राजनीतिक असुरक्षा के कारण इस अच्छे काम में बाधा डाल रही है।” भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी पार्टी के आदेश पर लोगों की भलाई के लिए कैंप लगाए जा रहें हैं जहाँ गरीब लोग आते हैं किसी भी व्यक्ति से कोई पैसा भी नहीं लिया जाता, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहुंचे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया। संजीव खन्ना ने बताया कि पंजाब भाजपा की तरफ से शुक्रवार को पंजाब भर में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जीरकपुर में ढकोली में भाजपा द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जहां पर भाजपा कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। संजीव खन्ना ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के बाद पंजाब भाजपा ने सोचा है कि पंजाब के सभी विधानसभा सीटों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता रुकेगा नहीं और तीखा प्रदर्शन करता हुआ संघर्ष करता हुआ दिखाई देगा। संजीव खन्ना ने कहा कि आप सरकार, दलित वर्ग समेत अन्य लाभपात्रियों तक लाभ पहुंचाने में अड़चन डाल रही है। भाजपा हर हाल में मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर योग्य परिवार की दहलीज तक पहुंचाएगी। संजीव खन्ना ने कहा कि विपक्षी दल का विधायक रहते हुए अमन अरोड़ा की ओर से सुविधा केंद्र चलाया गया था, तब तो किसी सरकार ने उन्हें नहीं रोका था। इस अवसर पर भाजपा नेता एस.एम.एस. संधू, बन्नी संधू, गुरदर्शन सिंह, एकता नागपाल, वी.पी. इस मौके पर अनुज अग्रवाल, सतपाल बंसल (मंडल अध्यक्ष), बिट्टू राणा (मंडल अध्यक्ष), देव राणा (मंडल अध्यक्ष), डॉ. रश्मी (मंडल अध्यक्ष), संजू राणा (मंडल अध्यक्ष), सुधीर कांटीवाल समेत डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Akhand Lok
Author: Akhand Lok

Leave a Comment

और पढ़ें