लखोवाल यूनियन द्वारा करवाए सुखमनी साहिब के पाठ और बैठक में लिए गए अहम फैसले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेराबस्सी / अखंड लोक 

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ब्लॉक डेराबस्सी की ओर से आज सूबा कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला की अगुवाई में संगठन के मुख्य दफ्तर नजदीक टोल प्लाजा दप्पर पर बाढ़ पीड़ितों और सर्वजन हित के लिए श्री सुखमनी साहिब का संगती रूप में पाठ करवाया गया। इस अवसर पर इलाके भर से संगठन के पदाधिकारी, वर्कर, सदस्य और स्थानीय निवासियों ने भारी संख्या में शिरकत की।

पाठ के समापन उपरांत संगठन की ओर से हुई बैठक में अहम फैसले लिए गए। इसमें भारतीय किसान यूनियन लखोवाल पंजाब प्रधान हरिंदर सिंह लखोवाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय हुआ कि संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यों में हिस्सा लेंगे। इसी के तहत भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ब्लॉक डेराबस्सी ने गांव टिवाणा से गांव खजूर मंडी के बीच टूटे हुए बांध को पूरा करने का संकल्प लिया।

संगठन ने इलाके में बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग भी की। यूनियन के फैसले अनुसार यदि 13 सितंबर तक सरकार की ओर से कोई राहत कार्य शुरू नहीं किया गया तो यूनियन अपने स्तर पर बांध को बनाने का कार्य शुरू कर देगी। इसके लिए यूनियन ने इलाके के निवासियों से भी अपील की कि वे इस राहत कार्य में संगठन का पूरा सहयोग करें।

बैठक में अमलाला के अलावा रणजीत सिंह राणा भगवाणपुर, जत्थेदार जगतार सिंह झरमड़ी, शेर सिंह सैक्टरी दप्पर, हरी सिंह बहोड़ा, बख्शीस सिंह भट्टी, भाग सिंह खेड़ी जट्टां, गुरपाल सिंह दप्पर, हरी सिंह चंडियाला, हरजिंदर सिंह बसौली, बेअंत सिंह बसौली, साहिब सिंह दपर, निर्मैल सिंह बराणा, विक्रमजीत सिंह बड़ाणा, अमरजीत सिंह जास्तना, भजन सिंह खजूर मंडी, जसविंदर सिंह अमलाला, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह तसीबली, सुरिंदर सिंह हमायूपुर, गुलाब सिंह बैर माजरा, हरपाल सिंह चौंधेड़ी, धर्मपाल घोलू माजरा, निर्मल सिंह नाभा साहिब, दरबारा सिंह हसनपुर और अन्य किसान भी उपस्थित थे।

Akhand Lok
Author: Akhand Lok

Leave a Comment

और पढ़ें